वैश्विक खनन उद्योग में तेजी के संकेत

टोरंटो, 26 मई (आईएएनएस)। प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर के खनन उद्योग में जोरदार तेजी आने के संकेत हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया की 40 प्रमुख खनन कंपनियों ने 2008 के भारी नुकसान की तुलना में 2009 में तेजी से सुधार किया है।

टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में दुनिया की अधिकांश खनन कंपनियां सूचीबद्ध हैं, और यहां हर साल दुनिया भर की खनन कंपनियों के प्रतिनिधि एक समारोह में एकत्रित होते हैं।

'माइन: बैक टु द बूम' शीर्षक से प्रकाशित की गई रिपोर्ट में 2009 में कमजोर धीमी शुरूआत के बावजूद विश्व की प्रमुख 40 खनन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2007 के पूंजीकरण के स्तर तक पुहंच गया है। कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 118 प्रतिशत यानि 696 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2009 में भी प्रमुख जिंसों (कमोडिटी) के दामों में गिरावट के बावजूद खनन कंपनियों ने योजनाओं का पुनर्गठन करके अपने आधार को मजबूत किया है। साल समाप्त होने तक जिंसों की कीमतों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई।

पीडब्ल्यूसी के खनन इकाई के राष्ट्रीय प्रमुख और साझेदार जान ग्रेवेल ने अपने एक बयान में कहा, "आर्थिक संकट के बावजूद प्रमुख 40 कंपनियों में से कोई भी दिवालिया नहीं हुई और न ही किसी ने अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करने के लिए कहा।"

उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें अपनी उधारियों को कम करने में सफलता मिली और सरकार के प्रोत्साहन पैकेजों से जिंस बाजार में मजबूती आई।"

2009 में इन 40 कंपनियों ने हालांकि 2008 के मुकाबले 15 प्रतिशत कम आय और 26 प्रतिशत कम मुनाफा कमाया। रिपोर्ट में कहा गया कि खनन क्षेत्र की चिंताएं चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर हैं क्योकि यह मांग, विदेशी विनिमय दर, चीन सरकार के बढ़ते कर्ज और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रभावित करेगा।

ग्रेवेल ने कहा, "उद्योग के प्रमुख नेताओं ने 2008 की गिरावट के बाद अब ज्यादा सकारात्मक रुख व्यक्त किया है।"

उन्होंने बताया कि प्रमुख खनन कंपनियों की चिंता यह भी है कि विशाल बजट घाटे से जूझ रही सरकारें अतिरिक्त राजस्व के लिए खनन क्षेत्र पर अतिरिक्त करों पर विचार कर सकती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+