यूरोप में मादक पदार्थो के 32 तस्कर गिरफ्तार

इनमें से 20 को स्पेन और 12 को ब्रिटेन में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। करीब 750 पुलिस कर्मियों के एक संयुक्त अभियान के दौरान इन्हें लंदन और स्पेन के कोस्टा डेल सोल से पकड़ा गया। अभियान के दौरान आयरलैंड की राजधानी डबलिन, बेल्जियम और साइप्रस के घरों में भी तलाशी ली गई। इसमें आयरलैंड, स्पेन और बेल्जियम की पुलिस ने भी भाग लिया।

ब्रिटेन की गंभीर संगठित अपराध एजेंसी (एसओसीए) ने बताया कि आयरिश मूल के 53 वर्षीय ब्रिटिश माफिया क्रिस्टोफर 'क्रिस्टी' किन्ना को कोस्टा डेल सोल में उसके आलीशान मकान से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

एसओसीए ने कहा कि किन्ना को स्पेनिश पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों और चार स्पेनिश वकीलों सहित कुछ ब्रिटिश और आयरिश लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

स्पेन में आतंरिक मामलों के मंत्री अल्फ्रेडो प्रेज रुवेलकाबा ने एक बयान में कहा कि किन्ना का गिरोह हत्या, मादक पदार्थो और मानव तस्करी समेत कई अपराधों में लिप्त रहा है। रुवेलकाबा ने कहा कि इस संयुक्त यूरोपीय अभियान से साबित हुआ है कि हमारे बीच मजबूत राजनीतिक सहयोग है।

एसओसीए के निर्देशक ट्रेवर पर्स ने कहा, "इतने बड़े पैमाने पर कई देशों में हुए इस अभियान से पता चलता है कि यह गिरोह किस तरह फलफूल रहा था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+