बाघिन की मौत के मामले में 3 अधिकारी निलंबित

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में गत बुधवार को एक बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत की वजह का पता करने के लिए वन विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है। उद्यान के निदेशक सी. के. पाटिल ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की जांच जारी है और लापरवाही बरतने के आरोप में उद्यान के सहायक संचालक आर. पी. पांडे और दो रेंजर जे. एन. शुक्ला व एल. के. पांडे को निलंबित कर दिया गया है।
पाटिल ने बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को आए वाहनों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि बाघिन को टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सके। अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।
मालूम हो कि बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को संदिग्ध हालात में मरी बाघिन के शरीर में आंतरिक चोटें पाई गई थी। इस बात की पुष्टि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हो चुकी है कि बाघिन की मौत वाहन की टक्कर लगने से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications