उड़ीसा में गिरी बिजली, 6 मरे
भुवनेश्वर। उड़ीसा के विभिन्न भागों में तेज आंधी और भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से चार बच्चों सहित छह लोगों की जान चली गईं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को राजधानी भुवनेश्वर और नजदीकी शहर कटक सहित राज्य के तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
उधर राज्य के सुन्दरगढ़ और झारसुगुड़ा जिलों में पिछले कई घंटों से हो रही लगातार बारिश से भारी तबाही हुई है। सुन्दरगढ़ जिले के ओरांलता गांव में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए चार बच्चों की बिजली गिरने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि झारसुगुड़ा जिले में पेड़ उखड़ने की दो अलग -अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है।













Click it and Unblock the Notifications