सुप्रीम कोर्ट ने आफताब को सूली पर चढ़ने से रोका

नई दिल्ली। कोलकाता स्थित अमेरिकन सेंटर पर हमला करने वाले आरोपी का साथी आफताब अहमद अंसारी की मौत कुछ दिन के लिए रुक गयी। आफताब को मृत्युदंड दिया जा चुका है लेकिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सजा पर रोक लगा दी। मालूम हो कि अमेरिकन सेंटर पर 22 जनवरी, 2002 को हमला हुआ था। इस हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

पढ़ें - संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की खबरें

पुछली 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले के एक अन्य दोषी मोहम्मद जमीलुद्दीन नासिर की मौत की सजा पर भी रोक लगाई थी। पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा और न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की खंडपीठ ने एक नोटिस भी जारी किया था। पश्चिम बंगाल की सरकार ने अपनी याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए पांच अन्य अभियुक्तों की सजा बढ़ाए जाने की मांग की थी।

अंसारी और नासिर को पश्चिम बंगाल की एक निचली अदालत ने 26 अप्रैल, 2005 को मौत की सजा सुनाई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी, 2010 को दिए गए फैसले में दोनों की सजा बरकरार रखी थी । निचली अदालत ने इन दोनों के साथ ही पांच अन्य को भी मौत की सजा सुनाई थी। परंतु उच्च न्यायालय ने पांच अन्य अभियुक्तों आदिल हुसैन, रेहान आलम, मुसर्रत हुसैन, हसरत आलम और शाकिर अख्तर को की सजा कम कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+