पटरी से उतरी दिल्‍ली-गुवाहाटी राजधानी एक्‍सप्रेस

पटना। दिल्‍ली से गुवाहाटी जा रही राजधानी एक्‍सप्रेस मंगलवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। बिहार में सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेल खंड के नवगछिया-खरीक रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मंगलवार की सुबह ट्रेन संख्‍या 2424 दिल्ली-गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस के 14 डिब्‍बे पटरी से उतरने की खबर पटना स्थित अधिकारियों को मिली। घटना के तुरंत बाद इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

ड्राइवर ने अचानक लगाया ब्रेक

सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम आरके अग्रवाल के मुताबिक यह दुर्घटना ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने की वजह से हुई। जैसा कि र्घटनाग्रस्त एक्सप्रेस के चालक से बात हुई है, उसके अनुसार पटरी पर एक तेज आवाज हुई और उसने ब्रेक लगा दी, जिससे यह घटना घट गई।

इस घटना के बाद इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा कटिहार से विशेष रेलगाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है, जो यात्रियों को गंतव्य स्थल की ओर ले जाएगी।

इधर, सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी राम ने बताया कि इस घटना के बाद केवल डाउन पटरी क्षतिग्रस्त हुई है। अप पटरी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस पटरी से आधे घंटे के अंदर परिचालन प्रारंभ कर दिया गया। रेलवे ने खगड़िया और नवगछिया में हेल्प लाइन प्रारंभ कर दी है। इधर हो रही बारिश भी अब कम हो गई है। राहत कार्य तेज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+