अब आतंकियों को मिली वेतन वृद्धि

नई दिल्‍ली। विभिन्‍न कंपनियों में कार्यरत लोगों की वेतन वृद्धि के बारे में तो हमेशा से आप सुनते आए होंगे, लेकिन आज हम बात करें के आतंकवादियों की वेतन वृद्धि की। जी हां पाकिस्‍तान ने उन आतंकवादियों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्‍ताव रखा है, जो जम्‍मू-कश्‍मीर में रहकर भारत के खिलफ जंग लड़ रहे हैं। कश्‍मीरी आतंकवादियों का मासिक वेतन अब 8 से 10 हजार रुपए करने का प्रस्‍ताव रखा गया है, जो कि पहले 5000 रुपए था।

इक्‍नॉमिक टाइम्‍स में प्रकाशित खबर के मुताबिक कश्‍मीरी आतंकियों को दिए जाने वाले वेतन में 1800 रुपए प्रति माह की बढ़ोत्‍तरी की गई है। रिफूजी वित्‍तीय भत्‍ता बढ़ाकर 2400 रुपए कर दिया गया है। अखबार के रिपोर्टर जोसी जोसफ ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। खबर के मुताबिक पाकिस्‍तान ने यह कदम भारत में आतंक को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

पढ़ें- देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लेख

खबर है कि लश्‍कर-ए-तैयबा के एक कमांडर फुरकान ने जम्‍मू-कश्‍मीर में घुसपैठ में सफलता हांसिल कर ली है। वो पिछले महीने ही भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और भारतीय सेना उसे नहीं पकड़ सकी। उसके साथ कई अन्‍य आतंकी भी देश में घुसे हैं। असल में फुरकान कश्‍मीर का निवासी ही है, जो चार साल पहले पाकिस्‍तान चला गया था।

फुरकान व उसके साथी देश में बड़े आतंकी हमले की फिराक में यहां आए हैं। पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो हजारों कश्‍मीरी युवक आतंकी बनने के लिए पाक अधीकृत कश्‍मीर चले गए हैं। वे वहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। कई वापस आ गए, तो कई वहीं पर रह रहे हैं। इनकी संख्‍या के सही आंकड़े तो मौजूद नहीं हैं, लेकिन ये लगभग 30 हजार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+