मंगल ग्रह पर बर्फ खोजने वाला रोबोट निष्क्रिय : नासा
वाशिंगटन। अमेरिका का शीर्ष अंतरिक्ष शोध संस्थान नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर उतारे गए रोबोट को निष्क्रिय घोषित कर दिया है। इस रोबोट को मंगल ग्रह पर रह कर सतह पर बर्फ की मौजूदगी का पता लगाना था।
पढ़ें - अंतरिक्ष की खबरें
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बाबत कहा है कि मंगल ग्रह पर इस समय सर्दी का मौसम है। उपकरण के लिहाज से ये मौसम बेहद खराब है। इस वजह से हमारे वैज्ञानिक 'फोनिक्स मार्स लैंडर' नामक उपकरण से संपर्क करने में नाकमयाब रहे। फोनिक्स ने अपने पांच माह के कार्यकाल में मंगल पर पानी के अस्तित्व का प्रमाण उपलब्ध कराया।
मालूम हो कि लेंडर का अभियान वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। इस उपकरण को कड़ी सर्दी के मौसम में काम करने के लिए नहीं उतारा गया था। लेकिन मंगल ग्रह पर सर्दी को मौसम जो धरती की सर्दियों से दोगुनी अवधि का होता है। नासा ने कहा है कि उपकरण को आधिकारिक तौर पर खत्म घोषित करने के लिए वैज्ञानिकों को अच्छे मौसम में इससे संपर्क करना चाहिए था।













Click it and Unblock the Notifications