पंजाब : कारों के लड़ने से दिल्लीवासी की मौत
चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम एक होंडा सीआरवी कार और एक इंडिका कार के बीच आपसी भिड़ंत में दिल्ली के रहने वाले अखिल साहनी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय अखिल साहनी के रूप में की गई है। वह दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले थे। वह मोहाली में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।
पढ़ें - रोज हो रहे हैं सड़क हादसे
दुर्घटना चण्डीगढ़ के नजदीक डेराबस्सी शहर में सोमवार शाम उस वक्त हुई जब साहनी और उनकी पत्नी स्वेता इंडिका कार के पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि उनका चालक वाहन चला रहा था तभी एक तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया,"टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंडिका कार सड़क के नीचे लुढ़क गई।" दुर्घटना के बाद अखिल को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी और चालक को मामूली चोंटे आई हैं। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications