एयर इंडिया के कर्मचारी हड़ताल पर
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया के देश भर के चालक दल के सदस्य और रख-रखाव इंजीनियर मंगलवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। इस कारण विमानन कंपनी के सामान्य संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि उड़ान का संचालन सामान्य है और 'प्रबंधन के पास हड़ताल की कोई सूचना नहीं है'।
एयर इंडिया ने बचाव किया
मैंगलोर हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह हुए दुखद विमान हादसे के बाद रविवार को एयर इंडिया ने अपने पायलटों के बचाव किया था। एयर इंडिया का कहना था कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के दोनों पायलट अनुभवी और अभ्यस्त थे।
एयर इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने कहा कि विमान के दोनों पायलट अनुभवी थे और उन्हें हजारों घंटे की उड़ान का अनुभव था। यह सवाल पूछे जाने पर कि कहीं दुर्घटना पायलटों की थकान के कारण तो नहीं हुई, जाधव ने कहा, "बिल्कुल नहीं। दोनों पायलटों ने काफी आराम किया था। हमारा विमान बहुत अच्छा था और पायलट कुशल और अनुभवी थे।"
उन्होंने बताया कि सर्बिया मूल के ब्रिटिश नागरिक फ्लाइट कमांडर जेड. ग्लूसिका और सह पायलट एच.एस.अहलूवालिया ने बोइंग 737 को उड़ाने से पहले लगभग तीन दिनों तक पर्याप्त आराम किया था।













Click it and Unblock the Notifications