आफताब के मृत्युदंड की सजा पर रोक (लीड-1)
विगत 10 मई को सर्वोच्च न्यायालय ने इसी मामले के एक अन्य दोषी मोहम्मद जमीलुद्दीन नासिर की मौत की सजा पर भी रोक लगाई थी। पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन, न्यायमृर्ति दीपक वर्मा और न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की खंडपीठ ने एक नोटिस भी जारी किया था।
राज्य सरकार ने अपनी याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए पांच अन्य अभियुक्तों की सजा बढ़ाए जाने की मांग की थी।
अंसारी और नासिर को पश्चिम बंगाल की एक निचली अदालत ने 26 अप्रैल, 2005 को मौत की सजा सुनाई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी, 2010 दिए गए एक फैसले में दोनों की सजा को बरकरार रखा था।
निचली अदालत ने इन दोनों के साथ ही पांच अन्य को भी मौत की सजा सुनाई थी। परंतु उच्च न्यायालय ने पांच अन्य अभियुक्तों आदिल हुसैन, रेहान आलम, मुसर्रत हुसैन, हसरत आलम और शाकिर अख्तर को की सजा कम कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications