आखिर भाजपा ने समर्थन वापस क्यों लिया : हेमंत सोरेन
हेमंत ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा, "मैं यह समझ पाने में असमर्थ हूं कि भाजपा ने शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस क्यों लिया। हमें शिबू सोरेन के इस्तीफे के लिए 25 मई तक का समय दिया गया था।"
हेमंत ने कहा, "झारखण्ड मुक्ति मोर्चा चुनाव का सामना करने से नहीं डरता। हम दो दिनों बाद अपनी सरकार बचाने के लिए जारी अभियान बंद कर देंगे।"
हेमंत झामुमो विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। बैठक में शिबू सोरेन को इस बात के लिए अधिकृत किया गया कि वह सरकार गठन के मामले में भविष्य में कोई निर्णय ले सकते हैं।
हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास ने आईएएनएस से कहा, "शिबू सोरेन के उस बयान ने हमें समर्थन वापस लेने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications