अमेरिकन सेंटर मामला : आफताब के मृत्युदंड पर रोक (लीड-2)

विगत 10 मई को सर्वोच्च न्यायालय ने इसी मामले के एक अन्य दोषी मोहम्मद जमीलुद्दीन नासिर की मौत की सजा पर भी रोक लगाई थी। पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन, न्यायमृर्ति दीपक वर्मा और न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान की खंडपीठ ने एक नोटिस भी जारी किया था।

न्यायमूर्ति जी.एस.सिंघवी और न्यायमूर्ति सी.के.प्रसाद की अवकाशकालीन खण्डपीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को अपना जवाब देने के लिए 16 सप्ताह का समय दिया है।

राज्य सरकार ने अपनी याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए पांच अन्य अभियुक्तों की सजा बढ़ाए जाने की मांग की थी।

अंसारी को हमले का एक प्रमुख साजिशकर्ता माना जाता है। उसे नौ फरवरी, 2002 को दुबई में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद उसे भारत को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और निचली अदालत ने सभी आरोपियों को 26 अप्रैल, 2005 को मौत की सजा सुनाई थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पांच फरवरी, 2010 दिए एक फैसले में अंसारी और नासिर की सजा को बरकरार रखा था। परंतु पांच अन्य अभियुक्तों आदिल हुसैन, रेहान आलम, मुसर्रत हुसैन, हसरत आलम और शाकिर अख्तर को की सजा कम कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+