मैंगलोर विमान हादसा : डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकार्डर बरामद
नागरिक उड्डयन प्रवर्तन निदेशालय और स्थानीय पुलिस के दल ने एफडीआर को खोज निकाला। आग और धुएं के कारण यह काला पड़ गया था। अधिकारियों ने उस स्थान का पता नहीं बताया जहां एफडीआर मिला है।
इसे विश्लेषण के लिए दिल्ली भेजा जाएगा, इससे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी। विमान दुर्घटना में 158 लोगों की मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications