सीमा पार से गोलीबारी, बीएसएफ का जवान घायल
बीएसएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह लगभग 5.45 बजे गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। हमने भी कुछ मिनटों तक जवाबी गोलीबारी की।"
अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान शामिल थे या नहीं। उन्होंने कहा, "शुरुआती तफ्तीश और घटना को देखते हुए इसमें आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications