वीडियो टेप से सकते में कार्ला ब्रूनी
इस टेप में दिख रही कार्ला हाथ में एक पुस्तक लिए हुए हैं। इस पुस्तक का नाम 'हॉट इंटरनेशनल सेक्स गाइड' है। ब्रिटेन के 'चैनल-4' की इस वीडियो क्लिप में फ्रांस की प्रथम महिला कार्ला जर्मन, इटैलियन, स्पैनिश और अंग्रेजी में चर्चा करते दिखी है। वैसे यह वीडियो सबसे पहले वर्ष 1996 में प्रसारित किया गया था। वीडियो 27 मिनट लंबा है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार कार्ला के एक मित्र ने कहा, "इस वीडियो के अचानक जारी किए जाने से कार्ला सकते में हैं। उन्हें यह नहीं समझ आ रहा है कि इस समय यह वीडियो क्यों जारी किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications