खुफिया जानकारी साझा करें : चिदंबरम

आईजोल, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के राज्यों से कहा कि उन्हें आतंकवाद पर खुफिया जानकारी साझा करनी चाहिए। चिदंबरम ने मिजोरम सरकार और जनजातीय नेताओं से भी आग्रह किया कि वे त्रिपुरा में शरण लिए 37,000 रींगों के प्रत्यर्पण में मदद करें।

एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, "केंद्रीय गृह मंत्री ने पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के बीच बेहतर खुफिया आदान-प्रदान के लिए क्षेत्र की राज्य सरकारों से आग्रह किया और शिलांग में स्थित सबसिडरी मल्टी एजेंसी सेंटर (एसएमएसी) का उपयोग करने के लिए कहा।"

चिदंबरम ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाए जाने के काम में हुई प्रगति की समीक्षा की।

अधिकारी ने कहा, "गृह मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि बाड़ लगाए जाने से प्रभावित हुए परिवारों को मुआवजा संबंधित सभी मुद्दों के हल के लिए मिजोरम सरकार एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति करे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को निर्देश दिया जाएगा कि वह सीमा पर बाड़ लगाए जाने से संबंधित सभी मुद्दों पर राज्य प्रशासन को विश्वास में ले।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+