पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
राजधानी का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।"
आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी दिल्ली के तापमान में इजाफा होगा।
अधिकारी ने बताया, "अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications