बारिश के बाद बिहार में मौसम सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.5, भागलपुर का 24.2 तथा पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि यह मानसून आने के पहले का समय है। ऐसे समय में बारिश होना आम बात है। मानसून आने तक आंधी-पानी का दौर भी जारी रहेगा। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि जून के मध्य तक राज्य में मानसून आ जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications