जर्मन बेकरी विस्फोट : चिदम्बरम ने सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की
पुणे की जर्मन बेकरी में 13 फरवरी 2010 को बम विस्फोट हुआ था।
पुणे पुलिस की मदद से एटीएस महाराष्ट्र बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार प्रमुख संदिग्ध की पहचान करने में सफल हुई।
केंद्रीय एजेंसियों ने संदिग्ध का पता लगाया। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल समद पुत्र मोहम्मद जरार सिद्दीबापा के रूप में की गई। समद कर्नाटक के उत्तरी कनाड़ा जिले के भटकल का निवासी है।
समद एटीएस महाराष्ट्र की हिरासत में है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा, "घटना के 100 दिन के भीतर प्रमुख संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए मैं एटीएस महाराष्ट्र, पुणे पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की प्रशंसा करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications