उत्तर प्रदेश में पारा 46 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झ्झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 45.4, इलाहाबाद का 39.6, वाराणसी का 39.0, कानपुर का 38.8 और लखनऊ का 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि गर्मी और लू के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications