सम्मान के नाम पर बेटी व उसके प्रेमी की हत्या

जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में रमेश चौधरी ने अपनी बेटी प्रियंका (20) और उसके प्रेमी संतोष कुमार (30) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

जरिया थाना प्रभारी नयन सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि रमेश ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए दो नौकरों की मदद से 16 मई को युगल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों नौकरों बदन सिंह और कंघी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 16 मई की रात गांव के बाहर झाड़ियों से संतोष का शव बरामद हुआ था। उसके परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस हालांकि अभी तक प्रियंका का शव बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका के पिता रमेश ने शव को बोरे में भरकर गांव के निकट बेतवा नदी में फेंक देने की बात स्वीकार की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ठोस सबूतों के आधार पर जब रमेश से कड़ाई के पूछताछ की गई तो उसने नौकरों के साथ प्रेमी युगल की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और संतोष की चप्पलें उसके घर से बरामद कर ली गईं।

पुलिस के मुताबिक प्रयिंका का संतोष के साथ पिछले कई साल से प्रेम संबंध था। संतोष ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक पांडे ने बताया कि बेतवा नदी में जाल डालकर गोताखोरों की मदद से लड़की का शव बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+