छात्र ने 600 लोगों की मौजूदगी में कूदकर जान दी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 17 वर्षीय छात्र वांग लिंग-फंग ने तुंग चुंग कैथोलिक स्कूल में सात मंजिला इमारत से कूद कर जान दे दी।
हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल के खेल के मैदान में एक कार्यक्रम को लेकर छात्रों को बुलाया जा रहा था। छात्र वहां से भाग कर सातवीं मंजिल से जा कर कूद गया। घटना के तत्काल बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि छात्र के स्कूलबैग से एक नोट बरामद किया है। नोट में बताया गया है कि छात्र दुखी था और उसके एक स्कूल शिक्षक से अच्छे रिश्ते नहीं थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'स्डैंडर्ड' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक छात्र दो साल पहले मानसिक रूप से बीमार हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications