जेल में हुई राठौड़ की स्वास्थ्य जांच
जिला एवं सत्र न्यायालय के निर्देश पर सरकारी अस्पताल का एक चिकित्सक बुडै़ल जेल पहुंचा और उसने राठौड़ के स्वास्थ्य की जांच की।
सहायक महानिरीक्षक (जेल) एन.पी.एस.रंधावा ने आईएएनएस को बताया, "राठौड़ ने कहा कि उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और उन्होंने खराब स्वास्थ्य के बारे में शिकायत की। हमने उनके स्वास्थ्य व हालत की जांच के लिए सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल से एक चिकित्सक को बुलाया।"
रंधावा ने कहा, "हम राठौड़ की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का पूरा ख्याल रख रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications