अश्लील एसएमएस भेजने के आरोप में युवती गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक पंचकुला की रहने वाली अनू शर्मा ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिछले चार-पांच महीनों से मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील एसएमएस मिलने के बारे में शिकायत की थी।
साईबर अपराध प्रकोष्ठ के इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह ने बताया,"जांच के दौरान हमने पाया कि सोनिया नाम की युवती अनू शर्मा को अश्लील एसएमएस भेजा करती थी। अनू सेक्टर 34 में एक प्राइवेट संस्था चलाती है। सोनिया इसी संस्था में नौकरी करती थी और कुछ महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।"
सोनिया ने पिछले पांच महीने के दौरान अपने पूर्व बॉस अनू को कुल 170 अश्लील एसएमएस भेजे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications