चीन-पाक परमाणु सौदे का परीक्षण कर रहा है भारत
विदेश सचिव निरूपमा राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम इन खबरों को लेकर सजग हैं। जो घोषित किया गया है, वह हमें पता है। इन खबरों में कहा गया है कि यह सहयोग शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सुरक्षा मानकों के तहत है।"
राव, चीन व पाकिस्तान के बीच परमाणु सौदे पर भारत की प्रतिक्रिया के सवाल पर जवाब दे रही थीं।
राव ने कहा, "हमें यह देखना है कि इसका परिणाम क्या आता है। इस मामले पर एनएसजी को चर्चा करनी है। यह मामला परीक्षण के दायरे में है।"
राव ने कहा, "परीक्षण के परिणाम से इस बात का पता चलेगा कि इस मामले में एनएसजी के दिशानिर्देशों का पालन किया गया है या नहीं।" हालांकि राव इस सौदे पर अमेरिका की चुप्पी के प्रश्न को टाल गईं। जबकि इस सौदे से वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के स्थायित्व को धक्का लगने की संभावना है।
ज्ञात हो कि चीन ने कहा है कि वह पाकिस्तान में दो रिएक्टर लगाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications