मंगल ग्रह पर उतरा रोबोट निष्क्रिय घोषित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि मंगल ग्रह पर सर्दी के मौसम की खराब स्थितियों के कारण फोनिक्स मार्स लैंडर नामक उपकरण से संपर्क करने के सभी प्रयास नाकाम रहे।
लेंडर का अभियान वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और इसके कड़ी सर्दी के मौसम में काम करने की उम्मीद नहीं थी, जो धरती की सर्दियों के मौसम से दोगुनी अवधि का होता है। इसे आधिकारिक तौर पर खत्म घोषित करने के लिए वैज्ञानिकों को अच्छे मौसम में इससे संपर्क का प्रयास करने की जरूरत थी।
फोनिक्स ने अपने पांच माह के कार्यकाल में मंगल पर पानी के अस्तित्व का प्रमाण उपलब्ध कराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications