राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 14 बोगियां पटरी से उतरी (लीड-1)
सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम आऱ क़े अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना है। उन्होंने बताया कि जैसा कि दुर्घटनाग्रस्त एक्सप्रेस के चालक से बात हुई है, उसके अनुसार पटरी पर एक तेज आवाज हुई और उसने ब्रेक लगा दी, जिससे यह घटना घट गई।
इस घटना के बाद इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा कटिहार से विशेष रेलगाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है, जो यात्रियों को गंतव्य स्थल की ओर ले जाएगी।
इधर, सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी़ राम ने बताया कि इस घटना के बाद केवल डाउन पटरी क्षतिग्रस्त हुई है। अप पटरी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस पटरी से आधे घंटे के अंदर परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है। रेलवे ने खगड़िया और नवगछिया में हेल्प लाइन प्रारंभ कर दी है। इधर हो रही बारिश भी अब कम हो गई है। राहत कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications