दिल्ली पुलिस में उच्च पदों पर

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। एक तरफ तो समूचे देश में संसद व राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण की चर्चा जोरों पर है, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस में उच्च पदों पर एक भी महिला अधिकारी नहीं है। यह बात महकमे के उच्च अधिकारी भी स्वीकार करते हैं।

दिल्ली के एक सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल की ओर से सूचनाधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त जैसे उच्च पदों पर एक भी महिला अधिकारी नहीं है। सिर्फ तीन महिला अधिकारी पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने कम से कम 15 प्रतिशत पदों पर महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान रखा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाले जा चुके हैं। फिलहाल लगभग सात प्रतिशत महिला अधिकारी आरक्षी बल में शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि विभाग के 2,783 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है। इसके अलावा 82 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां प्रकाशित की जा चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+