ईरान-तुर्की परमाणु समझौते की समीक्षा करेगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान ने ब्राजील और तुर्की के साथ सोमवार को विएना में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को समझौते की रूपरेखा पेश की है। इसका उद्देश्य ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में चिंताओं को दूर करना और संभावित प्रतिबंधों को टालना है।
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि यह अस्पष्ट है कि समझौते में वास्तव में कुछ नया प्रस्ताव दिया गया है लेकिन हम इसका बारीकी से अध्ययन करेंगे और आईएईए को औपचारिक ढंग से प्रतिक्रिया देंगे।
अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव पेश किया है।
अमेरिका को संदेह है कि ईरान परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है, इस आरोप से तेहरान हमेशा इंकार करता है।
ब्राजील और तुर्की ने समझौते के लिए मध्यस्थता की है लेकिन अमेरिका और अन्य देशों का मानना है कि इससे परमाणु संवर्धन सहित ईरान की अन्य गतिविधियों को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications