चीन में बारिश से अब तक 115 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि लगभग 685,000 लोगों को बारिश की वजह से बेघर होना पड़ा है। बारिश से 12 प्रांतों के 241 शहर प्रभावित हुए हैं।
बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है और कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इस आपदा में 78,000 से अधिक मकान ढह गए हैं। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications