पाकिस्तानी चुनाव आयोग की पांच वर्षीय सुधार योजना
इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने मंगलवार को खुद के पुनर्गठन के लिए पांच वर्षीय योजना की घोषणा की है। इसके तहत मतदाताओं का पंजीकरण और चुनावी विवादों का निपटारा भी किया जाएगा।
पाकिस्तानी चुनाव आयोग (ईसीपी) के सचिव इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि इस योजना में चुनावी सुधार पर ध्यान दिया गया है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खान के हवाले से कहा है, "ईसीपी इन सुधारों को लागू करने के लिए एक व्यापक पंच वर्षीय रणनीतिक योजना 2010-14 प्रस्तुत कर रहा है। इसे राजनीतिक पार्टियों, सांसदों, समाज व जनता सहित सभी घटकों के साथ राय मशविरा कर तैयार किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications