एचसीसी को 888 करोड़ रुपये का ठेका मिला
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन से 887.92 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। अजित गुलाबचंद के नेतृत्व वाली कंपनी एसीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कंपनी को यह ठेका कोटा स्थित राजस्थान नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र की दो ईकाईयों का काम पूरा करने समेत कई अन्य भवनों के निर्माण के लिए मिला है।
कंपनी को यह काम 50 महीनों में पूरा करना है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए 6 इकाईयों का निर्माण पहले भी कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications