पुणे विस्फोट का संदिग्ध पुलिस हिरासत में भेजा गया (लीड-1)

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को पुणे बम कांड के प्रमुख संदिग्ध अब्दुल समद भटकल को एक जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुणे की जर्मन बेकरी में 13 फरवरी को हुए विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।

महाराष्ट्र आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कहा है कि भटकल की गिरफ्तारी से इस विस्फोट की साजिश और अन्य संदिग्धों के बारे में सुराग मिल सकता है।

पुणे विस्फोट के पूरे 100 दिनों बाद महाराष्ट्र एटीएस ने भटकल (23 वर्ष) को दुबई से मैंगलोर के बाज्पे हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे मंगलवार को अपराह्न् मझगांव में महानगरीय दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया।

मुंबई और पुणे में एटीएस सूत्रों ने भटकल की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया है। एटीएस ने कहा है कि इससे पुलिस इस पूरे मामले की साजिश को और जर्मन बेकरी विस्फोट मामले के वास्तविक दोषियों को बेनकाब कर सकती है

महाराष्ट्र एटीएस ने भटकल की हिरासत मांगते हुए कहा कि पिछले वर्ष अगस्त में पुलिस ने दक्षिणी मुंबई के भायखला से हथियार बरामद किए थे। भटकल ने कथित रूप से इन हथियारों की आपूर्ति की थी।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अन्य तीन लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कर्नाटक के उत्तरी कनाड़ा जिले के भटकल कस्बे का निवासी समद इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापकों रियाज भटकल और इकबाल भटकल का करीबी सहयोगी था।

इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने भटकल की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि पुणे पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे विस्फोट के संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+