बैंक से आठ किलो सोना
उज्जैन, 25 मई(आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक बैंक से आठ किलो सोना चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके पास से सवा दो किलो सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 42 लाख रुपये है।
माधव नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक राजेश शाही ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि गुंटूर के बैंक ऑफ आंध्र प्रदेश से सात सदस्यीय चोर गिरोह ने लगभग आठ किलो सोना चुराया था। इस गिरोह में उज्जैन का रफीक खान भी शामिल था। रफीक के पास से वह स्कार्पियों भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग चोरी में किया गया था।
जानकारी के अनुसार रफीक को आंध्र प्रदेश पुलिस से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। चोरी में जिस वाहन के उपयोग की बात सामने आई थी, उसी के आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी और रफीक को पकड़ लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications