उड़ीसा में बिजली गिरने से 10 की मौत (लीड-1)
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम राजधानी भुवनेश्वर और पड़ोसी शहर कटक सहित राज्य के तटीय व पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
उधर राज्य के सुन्दरगढ़ और झारसुगुड़ा जिलों में पिछले कई घंटों से हो रही बारिश से भारी तबाही हुई है।
राज्य के एक वरिष्ठ राजस्व अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुन्दरगढ़ जिले के ओरमलता गांव के पास बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए चार बच्चों की बिजली गिरने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि झारसुगुड़ा जिले में पेड़ उखड़ने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
राजस्व अधिकारी ने कहा कि संबलपुर जिले से दो और व्यक्तियों के मरने की खबर है। खोडधा और बाड़गढ़ जिलों में भी एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।
प्रारंभिक आंकड़े के मुताबिक आंधी के कारण कम से कम 1,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने हर मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications