बहन ने दी बड़ी बहन को मुखाग्नि
सागर, 25 मई (आईएएनएस)। हिंदू सनातन मान्यता के मुताबिक बेटा को ही मुखाग्नि देने का अधिकार है, मगर मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक छोटी बहन ने बड़ी बहन को मुखाग्नि देकर बेटे का धर्म निभाया।
तीनमढिया स्थित लेक काटेज निवासी वीरेंद्र मुखर्जी की बड़ी बेटी सुचित्रा लम्बे अरसे से बीमार थी और सोमवार को उसका निधन हो गया। सुचित्रा की दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है, ऐसे में मुखाग्नि कौन दे इसका सवाल उठा तो परिवार के सदस्यों ने तय किया कि छोटी बहन सुमित्रा मुखाग्नि देगी।
परिवार के फैसले के मुताबिक गोपालगंज स्थित श्मशान घाट में सुमित्रा ने बड़ी बहन सुचित्रा को मुखाग्नि दी और अब वही तमाम कर्मकांडों को निभाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications