पंजाब में सड़क हादसे में दिल्लीवासी की मौत
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय अखिल साहनी के रूप में की गई है। वह दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले थे। वह मोहाली में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।
दुर्घटना चण्डीगढ़ के नजदीक डेराबस्सी शहर में सोमवार शाम उस वक्त हुई जब साहनी और उनकी पत्नी स्वेता इंडिका कार के पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि उनका चालक वाहन चला रहा था तभी एक तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया,"टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंडिका कार सड़क के नीचे लुढ़क गई।"
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद अखिल को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी और चालक को मामूली चोंटे आई हैं।
पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications