पुणे विस्फोट का संदिग्ध 1 जून तक पुलिस हिरासत में
भटकल (23 वर्ष) को दुबई से मैंगलोर के बाज्पे हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।
महाराष्ट्र एटीएस ने भटकल की हिरासत मांगते हुए कहा कि पिछले वर्ष अगस्त में पुलिस ने दक्षिणी मुंबई के बायकुला से हथियार बरामद किए थे। भटकल ने कथित रूप से इन हथियारों की आपूर्ति की थी।
पुलिस ने कहा कि इस संबंध में अन्य तीन लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।
कर्नाटक के उत्तरी कनाड़ा जिले के भटकल कस्बे का निवासी समद इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापकों रियाज भटकल और इकबाल भटकल का करीबी सहयोगी था।
इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने भटकल की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि पुणे पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे विस्फोट के संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications