पाकिस्तान में 4.5 प्रतिशत विकास दर का अनुमान
द न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2010-11 के लिए पांच जून को प्रस्तुत किये जाने वाले बजट से पहले पाकिस्तान में अगले साल के लिए 3.8 फीसदी कृषि विकास दर, 5.6 फीसदी निर्माण विकास दर और 4.7 फीसदी सेवा क्षेत्र विकास दर का लक्ष्य रखा गया है।
वर्ष 2010-11 के लिए मुद्रास्फीति दर आठ फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में 11 से 12 फीसदी मुद्रास्फीति का अनुमान लगाया था।
सरकार ने 2010-11 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4 से 4.2 फीसदी रखने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले यह घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था।
प्रस्तावित बजट में सरकार ने बिजली, खाद और चीनी से सब्सिडी हटाने और साधारण बिक्री कर के स्थान पर 15 प्रतिशत मूल्य वर्धित कर लगाने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा सरकार शेयरों की खरीद-बिक्री पर होने वाली कमाई पर भी कर लगा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications