टायर फटने के बाद विमान की सेफ लैंडिंग

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली स्पाइस जेट उड़ान संख्या एसजी 224 के उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन को खबर मिली कि रनवे पर जहाज के पहिए के कुछ टुकड़े मिले हैं। इसकी सूचना तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल विभाग को दी गई।
ट्रैफिक कंट्रोल विभाग ने इसकी सूचना तुरंत विमान के पायलट को दी। इसके बाद विमान श्रीनगर जाने के बजाये दिल्ली के आसमान पर ही चक्कर काटता रहा। करीब आधे घंटे बाद जब एयरपोर्ट की ओर से लैंडिंग के सिगनल मिले, तब पायलट ने बड़ी ही समझदारी के साथ विमान को लैंड करा दिया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications