घट जाएगी महंगाई : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर सबसे पहले महंगाई से आगामी 6 महीनों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। महंगाई के बोझ तले दबी जनता का केंद्र सरकार पर विश्वास बहाल करने के लिए उन्होने दिसम्बर तक महंगाई घटने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक देश में महंगाई दर पांच से छह फीसदी हो जाएगी।
देश-दुनिया की अन्य खबरें पढ़ें
मनमोहन सिंह ने विज्ञान भवन में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा "यह कहना उचित नहीं है कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है। दुनिया भर में वित्तीय संकट आया था। इसका असर समूचे विश्व पर पड़ा। कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं चौपट हो गई। इसके बावजूद हम अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने में बहुत हद तक सफल रहे। हम पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा।"
उन्होंने कहा, "महंगाई बढ़ी है। इससे तकलीफ होती है। यह पिछले डेढ़ दो साल की बात है। बहुत हद तक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट, पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में हुई वृद्धि, बाढ़ और सूखा इसके लिए जिम्मेदार है। इन सभी का असर मंहगाई पर पड़ा। मुझे उम्मीद है कि दिसम्बर तक महंगाई की दर पांच-छह फीसदी तक लाने में हम सफल रहेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications