शांत हो रहा है आइसलैंड का ज्वालामुखी
लंदन। आइसलैंड के ज्वालामुखी ने अपनी राख की वजह से यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में एक महीने से ज्यादा अर्से तक हवाई यातायात को प्रभावित किया लेकिन अब ये ज्वालामुखी शांत होने के मूड में आ रहा है। प्रसिद्ध ज्वालामुखी विशेषज्ञ मेग्नस गुडमंड्सन ने कहा कि रविवार को वीडियो फुटेज से संकेत मिलता है कि ज्वालामुखी के क्रेटर का तापमान गिरकर केवल 100 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
पर्यावरण से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
गुडमंड्सन ने कहा कि ज्वालामुखी से अब लावा नहीं केवल भाप निकल रही है लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि ज्वालामुखी पूरी तरह शांत हो गया है। उन्होंने कहा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि केट्रर से लावा का निकलना बंद हो गया है।"
आइसलैंड के मौसम कार्यालय ने कहा कि ज्वालामुखी से लावा का निकलना बंद है और अब वह पहले से शांत है। मालूम हो कि ज्वालामुखी से 14 अप्रैल को लावा निकलना शुरू हुआ था और इसके कारण यूरोप के एक बड़े हिस्से में करीब एक महीने तक हवाई यातायात प्रभावित रहा।













Click it and Unblock the Notifications