उत्तर भारत में तापमान 47 पर पहुंचा

लखनऊ/भोपाल। उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। बिजली की किल्लत और शरीर झुलसा देने वाली गर्मी ने आम आदमी का सुख-चैन छीन लिया है। इन राज्यों में हर कोई यही मना रहा है कि गर्मी का मौसम जल्दी बीते और बारिश आए जिससे तपती धरती और उड़ती धूल से निजात मिल सके। लेकिन भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिन, लोगों को गर्मी से राहत से मिलने के बिल्कुल आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश

भीषण धूप, लू और भयानक गर्मी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। हालांकि तपिश का सामना कर रहे कुछ इलाके आंधी, बारिश से भी त्रस्त हैं। पूर्वाचल के गोरखपुर सहित कुछ जिलों में रविवार की रात को तेज आंधी के बाद बारिश हुई। लेकिन इस आंधी-बारिश से भी अधिकतम तापमान पर असर नहीं पड़ा।

राज्यों की खबरें पढ़ें

इस दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र का झांसी सबसे गर्म रहा, झांसी में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 42, कानपुर का 41.1, वाराणसी का 41.28 और लखनऊ का 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में पूर्वाचल के साथ मध्य उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदजेश के साथ-साथ मध्सय प्रदेश के तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोंत्तरी दर्ज की जा रही है। आंधी और बारिश के अभाव ने राज्य को लू और उमस से बेचैन कर रखा है। राज्य का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। शाजापुर का तापमान राज्य में सर्वाधिक दर्ज किया गया है। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान ने पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। भारती य मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन तक मौसम का यही हाल बरकरार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+