गोवा में साधु ने किया था धमाका !

पणजी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने स्थानीय अदालत में दाखिल किए गए एक आरोप पत्र में कहा है कि पिछले साल दीवाली की पूर्व संध्या पर गोवा में हुए बम विस्फोट का मुख्य आरोपी धर्मप्रचारक था। यह धर्मप्रचारक गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सत्संग करने जाया करता था।

अन्य राज्यों की खबरें पढें

एनआईए ने कहा है कि मालगोंडा पाटिल सनातन संस्था का सदस्य था जिसके 11 सदस्य साजिश रचने के आरोपी ठहराए गए हैं। वह यहां से 30 किलोमीटर दूर पोंडा में संस्था के साधुओं के लिए बनाए गए क्वोटर्स में रहता था। संस्था के पाटिल और योगेश नायक की 16 अक्टूबर 2009 को उस समय मृत्यु हो गई थी जब वे भीड़भाड़ वाली जगह पर विस्फोट के लिए डायनामाइट की छड़ें रखने जा रहे थे, लेकिन दुर्घटनावश उनमें विस्फोट हो गया।

सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा है मालगोंडा पाटिल स्नातक था और कन्नड़ साप्ताहिक सनातन प्रभात में लिखा करता था। वह इस उद्देश्य के लिए पाठकों के घर भी जाया करता था। आरोप पत्र में कहा गया है कि पाटिल ने गोवा मुख्यालय में आने से पहले आश्रम में महाराज का काम भी किया था। यहां वह प्रबंधन का काम देखता था और आश्रम के सदस्यों के साथ समन्वय का जिम्मा उठाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+