ग्वालियर के कचरा प्रबंधन संयंत्र में आग
ग्वालियर। ग्वालियर के कचरा प्रबंधन संयंत्र में आग लग गई है। आठ घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
नगर निगम के दमकल नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित कचरा प्रबंधन संयंत्र के लैंड फिल साइड में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई थी।
कुछ ही देर में इस आग ने गंभीर रूप धारण कर लिया। इस आग को बुझाने का काम चल रहा है। आग बुझाने के काम में दमकल की आठ गड़ियां लगी हुई हैं। इसके बावजूद आठ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।













Click it and Unblock the Notifications