भाजपा नहीं बनायेगी सोरेन के साथ सरकार

रांची। लगातार राजनैतिक नाटक चलने के बाद आखिरकार भाजपा शिबू सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेगी। इस बात की घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रांची में की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सेठ ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनके पार्टी के अन्य विधायकों के बार-बार बदलते बयानों के चलते राज्य में पिछले 26 दिनों से जारी अस्थिरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शिबू सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का फैसला किया है।

इसके लिए भाजपा ने राज्य के राज्यपाल एमओएच फारूक से कल दिन में साढे़ ग्यारह बजे मिलने का समय निश्चित किया है।इससे पहले 18 मई को भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यहां मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की उपस्थिति में घोषणा की थी कि 25 मई को यहां भाजपा के अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार का गठन किया जाएगा।

क्लिक करें : सिनेमा हलचल

लेकिन 18 मई की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पल-पल अपने बयान बदलते रहे हैं और कल बोकारो में जब उन्होंने यह बयान दिया कि वह राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के भी संपर्क में हैं तो भाजपा के सब्र का बांध टूट गया। आज का भाजपा का यह निर्णय शिबू सोरेन के कल के बयान के बाद आया है।

अन्यथा पहले भाजपा ने झारखंड में अपनी गठबंधन सरकार के भविष्य के बारे में अंतिम फैसला 25 मई को लेने की घोषणा की थी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कल राज्यपाल से भाजपा की मुलाकात की पुष्टि की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ही आज राज्य भाजपा ने समर्थन वापसी का पत्र देने के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांगा। राज्यपाल ने भाजपा से मिलने के लिए साढे़ ग्यारह बजे का समय सुनिश्चित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+