एयर इंडिया ने की मुआवजे की घोषणा

मैंगलोर/मुंबई। एयर इंडिया ने मैंगलौर विमान हादसे में मारे गए सभी वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपये और 12 साल से कम आयु के बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अंतरिम सहायता की घोषणा की है।

पढ़ें: भारत की बड़ी विमान दुर्घटनाएं

एयर इंडिया के प्रमुख अरविंद जाधव ने कहा कि पूरा मुआवजा मिलने तक यह अंतरिम राहत है। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना में घायल हुए हर व्यक्ति को दो लाख रुपये की राहत दी जाएगी। जाधव ने ये भी बताया कि यह राहत प्रधानमंत्री द्वारा पहले से घोषित अनुग्रह राशि के अलावा है।

उन्होंने कहा कि एक बीमा कंपनी से बात करने के बाद एयर इंडिया ने अंतरित राहत तय की है। शेष मुआवजा मिलने के समय इस राशि को समायोजित किया जाएगा। जाधव ने बताया कि मुआवजे को लेकर कोई भी विवाद स्थानीय प्रशासन में निपटाया जाएगा। जाधव ने बताया घटनास्थल से सभी कि 158 शवों को बरामद कर लिया गया है। इनमें से 12 की पहचान नहीं हो पाई है और 18 पर पोस्टमॉर्टम का काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+