मैं और बेहतर कार्य कर सकता हूं : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि वह अपने पिछले छह साल के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वह और बेहतर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, "अपने कार्य की गति से मैं संतुष्ट हूं।"
यह पूछने पर कि वह वर्ष 2004 से प्रधानमंत्री के रूप में खुद को कैसे आंकते हैं उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि और मैं बेहतर कार्य कर सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications