शांत हुआ आइसलैंड का ज्वालामुखी
लंदन, 24 मई (आईएएनएस)। अपनी राख की वजह से यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में एक महीने से ज्यादा अर्से तक हवाई यातायात को प्रभावित करने वाला आइसलैंड का ज्वालामुखी अब शांत हो गया है।
प्रसिद्ध ज्वालामुखी विशेषज्ञ मेग्नस गुडमंड्सन ने कहा कि रविवार को वीडियो फुटेज से संकेत मिलता है कि ज्वालामुखी के क्रेटर का तापमान गिरकर केवल 100 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
बीबीसी ने गुडमंड्सन के हवाले से कहा कि ज्वालामुखी से अब लावा नहीं केवल भाप निकल रही है लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि ज्वालामुखी पूरी तरह शांत हो गया है।
उन्होंने कहा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि केट्रर से लावा का निकलना बंद हो गया है।"
आइसलैंड के मौसम कार्यालय ने कहा कि ज्वालामुखी से लावा का निकलना बंद है और अब वह शांत है।
ज्वालामुखी से 14 अप्रैल को लावा निकलना शुरू हुआ था और इसके कारण यूरोप के एक बड़े हिस्से में करीब एक महीने तक हवाई यातायात प्रभावित रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications